Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Aug 2022 6:33 pm IST

बिज़नेस

देश में पेट्रोल-डीज की कीमतें स्थिर, तीन महीनों से नहीं हुआ कोई बड़ा बदलाव


केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव तरुण बजाज को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में सूचना जारी कर दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें तय होती हैं। बीते कुछ दिनों में ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस कारण भारत में भी पेट्रोलियम पदार्थाें यानी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। बीते तीन महीनों के दौरान इनकी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र को छोड़कर किसी राज्य में पेट्रोल की कीमतों बदलाव नहीं हुआ है।