Read in App


• Tue, 31 Oct 2023 3:25 pm IST

बिज़नेस

भारतीय अब बिना वीजा के जा सकेंगे थाईलैंड; मई 2024 तक मिलेगी छूट


भारत से थाईलैंड की यात्रा का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें थाईलैंड की यात्रा के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं होगी। थाईलैंड के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ कर दिया जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक, यह छूट अगले महीने से मई 2024 तक दी जाएगी।थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचारोंके ने कहा, ''भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं।" थाईलैंड यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों में ढील देने की संभावना तलाश रहा है, जिसमें वीजा छूट और पर्यटकों के लिए ठहरने की अवधि का विस्तार करना शामिल है।


फिलहाल भारत के यात्रियों को 2 दिन के थाईलैंड के वीजा के लिए 2000 भाट (लगभग 57 डॉलर) का भुगतान करना अनिवार्य है। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियन भाट तक बढ़ाना है। जिसमें यात्रा उद्योग सबसे अच्छा अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करता है। बैंक ऑफ थाईलैंड के आंकड़ों के अनुसार, पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 12% और नौकरियों में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देता है।