Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Dec 2022 2:41 pm IST

मनोरंजन

रिलीज हुआ शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' एक पहला गाना, समंदर किनारे एक्टर संग रोमांस करती दिखीं दीपिका


शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' सोमवार को रिलीज  कर दिया गया। इस गाने में दीपिका-शाहरुख़ की जबरदस्त सिजलिंग कमेस्ट्री देखने को मिल रही है। यह एक पार्टी सांग है, जिसमें दीपिका समंदर किनारे शाहरुख संग रोमांस करती नजर आ रहीं हैं। इस सॉन्ग को शिल्पा राव, विशाल-शेखर और कैरालिसा मोंटेरियो ने अपने सुरों से सजाया है। लिरिक्स कुमार के ने लिखे हैं।
फिल्म का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है जबकि गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया।  पठान का ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया वायरल हो गया। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये सांग इस साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम साबित होगा। फिल्म पठान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में शाहरुख़, दीपिका और जॉन के अलावा अभिनेता आशुतोष राणा, डिम्पल कपाड़िया भी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं सलमान खान और ऋतिक रोशन स्पेशल अपीरियंस में दिखेंगे। फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।