Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Oct 2021 6:22 pm IST


जिले में बारिश से धान की आठ फीसदी फसल बर्बाद


जिलेभर में सोमवार को मूसलाधार बारिश से खेतों में धान की खड़ी फसल डूबने और गिरने से बर्बाद हो गई। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीमों ने बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया। अभी जिले में धान की फसल को करीब आठ प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान है। जिले में रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को दिन भर जारी रही। रुद्रपुर के साथ ही खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर में खेतों में धान की फसल बारिश से गिरी हुई नजर आई। रुद्रपुर में बिगवाड़ा, दानपुर, भगवानपुर, मसली समेत कई गावों में धान की फसल खेतों में डूबी नजर आई। कई खेतों में काटकर रखा गया धान बारिश में भीग गया।