Read in App


• Sat, 12 Jun 2021 6:20 pm IST


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फल और मास्क वितरित किए


चंपावत-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबिना मंत्री महेन्द्र सिंह माहरा के जन्मदिन पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बाजार क्षेत्र में लोगों को मास्क आदि वितरित किए। शनिवार को उत्तराखंड किसान कांग्रेस के कुमाऊं प्रवक्ता रमेश मेहता के दिशा निर्देशन पर कार्यकर्ताओं ने उपजिला चिकित्सालय में जाकर भर्ती मरीजों का हाल जाना। उनको फल आदि का वितरित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क का वितरण किया। इस मौके पर शैलेन्द्र राय, लौकेश पांडेय, चांद बोहरा आदि मौजूद रहे।