Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Dec 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

Bad News: बॉलीवुड प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन ने दुनिया को कहा अलविदा, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस


साल 2022 बॉलीवुड के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। इस वर्ष कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब फिल्म प्रोडूसर नितिन मनमोहन का 60 साल की उम्र में गुरुवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया है।  बताया जा रहा है कि वे बीते 3 दिसंबर से हॉस्पिटल में एडमिट थेऔर पिछले 15 दिनो से वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत  बेहद गंभीर बताई जा रही थी। उन्होंने इलाज के दौरान ही आज सुबह अंतिम सांस ली।
बता दें कि वेटरेन फिल्म मेकर नितिन मनमोहन को बीते दिनों हार्ट अटैक की वजह से नवी मुंबई  में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। नितिन मनमोहन के निधन की खबर से बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। नितिन मनमोहन फिल्मों के फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं, जिन्हें 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' सहित कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने के लिए जाना जाता है।