Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Aug 2021 7:00 am IST


तोली गांव का लाल असोम में शहीद


मूनाकोट/पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के तोली गांव निवासी सेना का जवान संजय चंद असोम में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं। शहीद की पार्थिव देह रविवार शाम तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। सैनिक संजय चंद के शहीद होने की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार तोली गांव निवासी संजय चंद (32) पुत्र भरत चंद दो कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। असोम के निनसुकिया बॉर्डर पर उग्रवादियों से हुए संघर्ष में गोली लगने से वह शहीद हो गए। सूचना मिलने के बाद शहीद की मां गंगा देवी और पत्नी दीपिका का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद के चाचा दौलत चंद ने बताया कि सेना की तरफ से उन्हें भतीजे के निनसुकिया बार्डर पर गोली लगने से शहीद होने की सूचना मिली।