Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Mar 2023 5:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

पेरू : बैग में 800 साल पुरानी ममी को लेकर घूमता था डिलीवरी ब्वॉय, बताया ये है मेरी “स्प्रीचुअल गर्लफ्रेंड”…


पेरू में हैरान करने देने वाला वाक्या इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, यहां एक 26 साल के फूड डिलीवरी बॉय के बैग से 800 साल पुरानी ममी बरामद की गयी है। 

कंकाल वाली 600 से 800 साल पुरानी ममी को देखकर जब पुलिस ने डिलीवरी बॉय जूलियो सीजर बरमेजो से पूछताछ की तो फूड ने हैरान कर देने वाली बात कह डाली। उसने कहा कि, ये मेरी “स्प्रीचुअल गर्लफ्रेंड” है। फिलहाल पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

बरमेजो का कहना है कि, ये ममी उसके पिता 30 साल पहले किसी से खरीदकर घर ले आए थे। फूड डिलीवरी बॉय ने इसका नाम 'जुनीता' रखा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें जुलियो ये कहते हुए दिखाई दे रहा है कि जुनीता (ममी) घर पर मेरे साथ ही मेरे कमरे में रहती है। वह मेरे साथ सोती है और मैं उसका देखभाल करता हूं। 
वहीं इस पूरी खबर पर पेरू के संस्कृति मंत्रालय का बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि ये पूर्व-हिस्पैनिक अवशेष एक 'मम्मीफाइड वयस्क पुरुष' था। जो संभवतः पुनो के पूर्वी क्षेत्र से था। एक विशेषज्ञ ने कहा, 'यह ममी जुनीता नहीं बल्कि यह जुआन है। जिस व्यक्ति की ये कंकाल है उसकी उम्र कम से कम 45 साल थी। इसे पट्टियों में लपेटा गया था।