Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 16 Oct 2021 8:00 am IST

जन-समस्या

दिव्यांग सशक्तीकरण ऐसोसिएशन की महा हुंकार रैली


बागेश्वर:  उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तीकरण ऐसोसिएशन सरकार से नाराज है। 26 अक्टूबर को महा हुंकार रैली का आयोजन कर रहा है। प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी स्थानों से दिव्यांग इस महारैली में भागीदारी कर रहे हैं। पार्टियां दिव्यांगों को वोट बैंक समझती है। डोली, कंधों में लेकर वोट दिलाए जाते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। कहा कि प्रदेश में एक लाख 80 हजार दिव्यांग हैं। वह चुनाव का समीकरण बदल सकते हैं। कहा कि परेड ग्राउंड देहरादून में महाहुंकार रैली का सफल आयोजन किया जाएगा।