प्रतिवर्ष 3 जून को पूरे विश्व में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिल चलाने के कई सारे फायदे होते हैं। कोरोना के कारण यूं तो लोगों का सड़कों पर निकलना कम हो गया है, लेकिन कई सारे लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए बाइसिकल का उपयोग करते हैं। साइकिल चलाने के कई सारे फायदे हैं। साइकिल चलाने से वजन कम करने में तो सहायता मिलती है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पर्यावरण के लिहाज से भी साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी क्रिया है, यह वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक है।
विश्व साइकिल दिवस का इतिहास :
विश्व साइकिल दिवस को मनाते हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ है। अप्रैल 2018 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 3 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाने का निर्णय लिया। यह दिवस लेसजेक सिबिल्स्की के कैंपेन और तुर्कमेनिस्तान और 56 अन्य देशों के समर्थन का परिणाम है। पिछले तीन सालों में इस दिन को मनाने के लिए एक विषय तय किया जाता है, जिसका ध्यान रखते हुए सभी देश इस दिन को मनाते हैं।