Read in App


• Sun, 31 Jan 2021 7:43 am IST


उत्तराखंड का मेजर...सीने पर खाई गोली, फिर भी 3 आतंकियों को मार गिराया


उत्तराखंड के जांबाज युद्ध नायकों के शौर्य की कहानियां पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। यहां के लोगों की देशभक्ति का कोई जवाब नहीं है। सेना में बहादुरी दिखाने के मामले में उत्तराखंड का बड़ा नाममाना जाता है।

भारतीय सेना के मेजर विनोद कापड़ी ऐसे ही जांबाज बहादुरों में से एक हैं। जम्मू के पुलवामा में आतंकियों संग हुई मुठभेड़ में मेजर विनोद कापड़ी ने अदम्य साहस और शक्ति का प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन आतंकियों को भी मार गिराया था।