Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Jun 2023 6:42 pm IST


साइकिल रैली निकाल पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया


टनकपुर। एसएसबी पंचम वाहिनी ने ककराली गेट से एसएसबी समवाय ठुलीगाड़ तक साइकिल रैली निकाली। इसमें 40 एसएसबी जवानों ने भाग लिया। साइकिल रैली के माध्यम से जवानों ने लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट हेमंत कुमार के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालकर ‘जीवन मिशन के लिए जन संघटन थीम पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उप कमांडेंट डॉ़ घनश्याम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप कमांडेंट ने सीमावर्ती लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को बताया। साथ ही पेड़-पौधों को बचाने के साथ-साथ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। यहां उप निरीक्षक हीरालाल ओरंग, सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार नाथ, विमलेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, एमडी काशिम, मनोज कुमार, सुभम गौर, मनोज कुमार महरा आदि रहे।