Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Feb 2022 12:26 pm IST

राजनीति

आशीष रावत बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव


इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्या ने मसूरी एमपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत को उत्तराखंड में यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्या ने पत्र भेज कर आशीष रावत को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यों को देखते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के अनुसार सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नीति और सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर आशीष रावत ने केंद्रीय नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।