Read in App


• Sat, 6 Feb 2021 7:02 am IST


उत्तराखंड: फेसबुक पर बनाई 35 लड़कियों की फर्जी ID..करता था ब्लैकमेल


सोशल मीडिया के दौर में लड़कियों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। अपराधी प्रवृत्ति के लोग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करते हैं। कई बार सामाजिक बहिष्कार के डर से लड़कियां इसका विरोध भी नहीं कर पाती और आत्महत्या भी कर लेती है ।

हाल में चंपावत पुलिस ने एक ऐसे ही सिरफिरे युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है । ये युवक लड़कियों की फोटो चोरी कर उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर चलता था। फिर लड़कियों को बदनाम करने की धमकी देकर उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोपी ने चंपावत के अलावा दिल्ली-हरियाणा की करीब 35 महिलाओं और युवतियों को उनकी फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमैल करता था ।