Read in App


• Wed, 24 Apr 2024 3:45 pm IST

राजनीति

गोदियाल ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार


चमोली : लोकसभा चुनाव में गढ़वाल सीट के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने मंगलवार को गोपेश्वर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी व व्यक्तिगत रूप से वे सदैव आभारी रहेंगे। गोदियाल के चमोली भ्रमण के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, जिला पंचायत चमोली के पूर्व अध्यक्ष लखपत बुटोला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेन्द्र बिष्ट, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, वरिष्ठ नेता वाईएस वर्त्वाल उनके साथ रहे। गोदियाल ने भगवान गोपीनाथ और चामुंडा मंदिर में पूजा की।