Read in App


• Sun, 17 Dec 2023 10:00 am IST


उत्तराखंड में पाले व कोहरे का यलो अलर्ट


देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच बादलों की आमद ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से समूचा प्रदेश ठिठुर गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, राज्य में लंबे समय से मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में अगले कुछ दिन पाले और कोहरे की समस्या बनी रहेगी। विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं सामान्य से घना कोहरा छाया रह सकता है। कोहरे और पाले का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन पूर्व हिमालय की चोटियों पर हुए हिमपात के बाद से प्रदेशभर में सर्द हवाओं का दौर जारी है।