Read in App

Rashmi Panwar
• Thu, 12 Aug 2021 5:29 pm IST

वीडियो

स्मार्ट सिटी की लीपापोती नहीं हो रही खत्म, शहर में बोर्ड लगाए पर नंबर बेकार



राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी की ओर से काम चल रहा है। शहर में कई जगह खुदाई हो रही है, तो कहीं पाइपलाइन बिछ रहीं हैं। कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम चलने की वजह से पूरे शहर में दूनवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण कुछ दिन पहले स्मार्ट सिटी के सीईओ बने देहरादून के जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने लोगों को हो रही समस्याओं को सुनने और निस्तारण करने के लिए शहर में कई जगह प्रोजेक्ट्स पर चल रहे कामों की जानकारी और नंबर दर्शाते हुए बोर्ड्स लगवाए। इन बोर्ड्स पर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारी, सुझाव और समस्या के बारे में बताया जा सकता था। पर इन नंबरों पर कॉल करने पर न ही कोई जानकारी दी गयी और न ही किसी ने समस्या सुनी।