Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Dec 2022 1:00 am IST

अपराध

कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष डी केम्पन्ना को मिली मान-हानि करने की सजा, गिरफ्तार...


कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष और उनके चार सहयोगियों को आपराधिक मानहानि के एक मामले में हिरासत में लिया गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के बागवानी मंत्री मुनिरत्ना ने ठेकेदार संघ के अध्यक्ष और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि का केस दायर किया है। इतना ही नहीं सभी को अदालत में पेश होने को कहा गया था।
 
लेकिन अदालत में पेश न होने पर सभी के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। जिसके बाद वैयालीकावल पुलिस ने डी केम्पन्ना को हिरासत में लिया। बताते चलें कि, केम्पन्ना ने कुछ महीने पहले हंगामा खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कुछ मंत्रियों पर राज्य में सार्वजनिक कार्यों पर 40 प्रतिशत कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया था।