Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Jun 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

मीका सिंह ने नहीं मनाया अपना 45वां जन्मदिन, जानें क्या थी वजह...


बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह 45 साल के हो गए हैं। उनके मौजा ही मौजा और धन्नो जैसे ब्लॉकबस्टर गाने आज भी हर किसी की जुबान पर हैं और लाखों में व्यूज बटोर चुके हैं। मशहूर गायक दलेर मेहंदी के छोटे भाई का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मीका ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं।

मीका सिंह हमेशा अपना बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया। मीका पंजाबी सिंगर-रैपर सिद्धू मूसेवाला और केके के चले जाने से बेहद दुखी हैं। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मीका फिलहाल एक ऐसे शो का हिस्सा हैं, जिसके लिए देशभर से करीब 70 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। 70 में से 12 लड़कियों का चयन किया गया है और इनमें से मीका कथित तौर पर अपनी पत्नी को चुनेंगे।