Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Dec 2022 6:00 am IST

अपराध

छह महीने पहले केरल आया था परिवार, अब जांच में जुटी पुलिस, आंतकी साजिशों में शामिल होने की आशंका...


देश की सुरक्षा एजेंसियां एक ऐसे परिवार के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही हैं, जो छह महीने पहले केरल में अपना घर छोड़कर चला गया था। 

सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि ये परिवार यमन में जाकर बस गया है। जो कट्टर धार्मिक समूहों का केंद्र माना जाता है। जांच अधिकारी का कहना है कि, पति, पत्नी और उनके चार बच्चों वाला परिवार नौकरी के सिलसिले में पिछले 12 सालों से दुबई में रह रहा था। छह महीने पहले सभी परिवार के एक सदस्य के निधन के बाद कासरगोड जिले में अपने घर भी आए थे। 

अधिकारी को संदेह है कि इसके बाद, ये परिवार यमन चला गया है। हालांकि, यमन जैसे देशों में भारतीय नागरिकों की किसी भी तरह की अवैध आवाजाही की सूचना आधिकारिक तौर पर एजेंसियों को देनी होती है। लेकिन अधिकारी को शक है कि आतंकवादी समूह आईएस की विचारधारा से आकर्षित होकर यमन गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के देश छोड़ने के पीछे धार्मिक कारण भी हो सकते हैं। 

बताते चलें कि, कट्टर धार्मिक विचारधारा वाले व्यक्तियों के लिए यमन पसंदीदा स्थान है। बता दें, इससे पहले भी केरल पुलिस ने राज्य के कई लोगों के आईएस में शामिल होने का संदेह जताया था।