Read in App


• Sat, 1 May 2021 10:23 am IST


Happy birthday Anushka Sharma



अनुष्का शर्मा मशहूर हिन्दी फिल्म अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य
-अनुष्का शर्मा का जन्म उ.प्र. के अयोध्या में कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा के घर में हुआ था। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम कारनेश है।
-अनुष्का की शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल काॅलेज, बैंगलोर से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने माॅडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं।
-शुरूआती दिनों में माॅडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वालीं अनुष्का को उसी दौरान यशराज बैनर की तरफ से एक साथ तीन फिल्मों के लिए साइन किया गया और यहीं से उनकी गाड़ी सही रास्ते पर चल पड़ी। उन्हें सह अभिनेत्री के तौर पर फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
-अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रशंसा मिली। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। अनुष्‍का अब तक कई फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। उनकी प्रमुख फिल्‍में पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्‍बे बेलवेट दिल धड़कने दो, सुल्‍तान, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं।  
-अनुष्‍का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली से शादी की है। और क्रिकेट मैचों में दोनो अक्‍सर साथ देखे जाते हैं। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का और विराट की एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है।