Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Apr 2023 6:10 pm IST


दो मार्गों के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए धनराशि जारी


पौड़ी : विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो मोटर मार्गों के सुधारीकरण व डामरीकरण को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इन मोटर मार्गों के सुधारीकरण के लिए 4 करोड़ 5 लाख 84 हजार की धनराशि जारी कर दी गई है।ब्लॉक थलीसैंण में ढाई किमी कैन्यूर-रोली-बगवाड़ी-कुणेथ-मरोड़ा मार्ग के लिए 1 करोड़ 97 लाख 36 हजार, पाबौ ब्लॉक के ढाई किमी चपलोड़ी-फलद्वाड़ी मार्ग के लिए 2 करोड़ 8 लाख 48 हजार की धनराशि जारी हुई है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी गांवों को सड़कों से जोड़ा रहा है। क्षेत्र में सड़क डामरीकरण व सुधारीकरण को स्वीकृति मिलने पर भाजपा के थलीसैंण मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी व पाबौ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी ने क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।