Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Dec 2021 12:31 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अब फ्लाइंग कार में होगा सफर


स्वीडिश स्टार्टअप जेटसन वन ने एक फ्लाइंग कार बनाई है। स्टार्टअप के मुताबिक यह व्हीकल इलेक्ट्रिक है और यह एक व्यक्ति के लिए वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग वाहन है। कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें बताया गया है कि इसे उड़ान भरने के लिए सीखने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं। स्वीडिश स्टार्टअप जेटसन 2017 में पीटर टर्नस्ट्रॉम और टॉमस पाटन ने स्थापित किया था। वहीं कंपनी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें में साफ देखा जा सकता है कि फ्लाइंग कार में एक व्यक्ति के बैठने की क्षमता है और कार में चार प्रोपेलर लगे हैं जो वाहन के प्रत्येक कोने पर हैं। अगर आसान भाषा में कहें तो ये एक बड़े ड्रोन के जैसा है।