Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Jun 2023 6:26 pm IST


तीन क्विंटल संरक्षित मांस के साथ दो गिरफ्तार


जसपुर। पुलिस ने तीन क्विंटल संरक्षित मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। बुधवार को पुलिस टीम ने एक वाहन को रोका। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मो. शानू और आलिम खान उर्फ आसिफ निवासी मलपुरी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। बताया कि उनके दो साथी तसलीम, नाजिम फरार है।दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तस्लीम और नाजिम संरक्षित पशु लाते हैं और डेयरी की आड़ में इन्हें काटा जाता है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 क्विंटल 95 किलो संरक्षित मांस एक इलेक्ट्रॉनिक्स तराजू बरामद किया। डॉ. सुधांशु मिश्रा और पशुधन प्रसार अधिकारी संजय सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर मांस के संरक्षित होने की पुष्टि की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। उनके वाहन को सीज किया गया है।