Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Feb 2023 11:14 am IST

अपराध

देहरादून में जवान ने खुद को गोली मार किया आत्महत्या का प्रयास


देहरादून के सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी जांच में जुटी है।