Read in App

Rajesh Sharma
• Mon, 15 Nov 2021 9:17 am IST


नेहरू जयंती पर काटा 25 किलो का केक


हरिद्वार। राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में देश के प्रथम प्रधानमंत्री प0 नेहरू जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता,त्वाई कमांडो प्रतियोगिता,क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ-साथ चित्र कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ,जिसमें लगभग 150 बच्चों से ज्यादा ने प्रतिभाग किया। सुबह 8ः00 बजे से शुरू हुई कार्यक्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। कार्यक्रम में हरिद्वार की कई संस्थाओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 25 किलो का केक भी काटा गया। इस दौरान बच्चो को चाचा नेहरू के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। बाल दिवस के रूप में नेहरू जी का जन्म दिवस मनाया जाता है। संस्था की अध्यक्ष दीपा जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में कार्यक्रम मे पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। सुबह 8ः00 बजे आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों में 8 से 12 साल के बच्चे प्रतिभाग कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक और दर्शक मैच का आनंद लेने के लिए सुबह से ही पहुंचे हुए थे। क्रिकेट के साथ-साथ त्वाई कमांडो के बच्चों ने भी अपना हुनर दिखा कर नेहरू जी के जन्मदिन पर उन्हें याद कर उन्हे नमन किया। वही पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से भी नेहरू जी को याद किया गया और अच्छी पेंटिंग बनाने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी, पदम प्रकाश शर्मा,केन्द्र के सचिव सुखवीर, महासचिव संजय जोशी, सुभाष घई,आदित्य पंडित,डॉ हिमांशु द्विवेदी,अंजू द्विवेदी, अनुज शर्मा एडवोकेट ,कांग्रेसी नेता ओ पी चैहान,निगम पार्षद अनुज सिंह, वरुण बालियान, श्रमिक नेता राजवीर चैहान गणमान्य लोगों ने उपहार देकर बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चे से जुड़े कार्यकत्र्ता अनिल शर्मा, ललित गुर्जर, शिव दत्त, विभोर, नितिन, अजय शर्मा, अनिल भास्कर, विभास मिश्रा, बी एस तेजीयांन, कैलाश प्रधान,आदि मौजूद रहे।