Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 31 Aug 2022 2:00 pm IST

नेशनल

विहिप करेगी गणेश उत्सव का आयोजन, कई गणमान्य व्यक्ति रहेंगे उपस्थित...


राजधानी में आज से गणेश महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इस दौरान गणपति बाप्पा घर-घर बिराजेंगे। महोत्सव की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई हैं। 

विभिन्न संगठन एवं श्रद्धालुओं में कोरोना के चलते दो साल बाद आयोजित होने जा रहे महोत्सव और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना को लेकर को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में भी रौनक है। गणेश महोत्सव की सबसे अधिक धूम महाराष्ट्र सदन, शकरपुर, रोहिणी, पीतमपुरा, रमेश नगर, करोल बाग, चांदनी चौक, द्वारका समेत अनेक स्थानों पर रहेगी। 

वहीं विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के नेतृत्व में नेहरू नगर मंदिर सभा सनातन धर्म मंदिर नेहरू नगर गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गणपति जी की 108 मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। उत्सव 31 अगस्त से 4 सितंबर 2022 मनाया जाएगा। उत्सव में महंत नवल किशोर दास, विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय आदि के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी, सांसद गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।