Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Oct 2022 4:11 pm IST


दुर्गा पूजा कमेटी की समीक्षा बैठक का आयोजन


नैनीताल : रविवार को अध्यक्ष चंदन कुमार दास की अध्यक्षता में सेवा समिति भवन में दुर्गा पूजा कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आगामी वर्षों में दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर कार्य योजना व बजट बनाने पर जोर दिया। जिसमें पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक में डॉली भट्टाचार्य, सीमा दास, रश्मि राणा, चंचला बिष्ट, तृप्ति गुहा मजूमदार, मोमिता गुहा मजूमदार, कुसुमलता सनवाल, अल्पना रॉय त्रिपाठी रहे।