Read in App


• Wed, 24 Apr 2024 4:02 pm IST


किसानों की आय वृद्धि के लिए करें कार्यः डॉ. सिंह


लोहाघाट (चंपावत)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ किसानों की समस्याएं भी सुनी। दो दिवसीय भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट आए कुलपति डॉ. सिंह ने केंद्र की गतिविधियों को देखा।केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय ने केंद्र की ओर से संचालित संरक्षित खेती, बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट, अजोला उत्पादन, पोषक गृह वाटिका यूनिट, मुर्गी सह मत्स्य पालन, वर्मी कंपोस्ट यूनिट के बारे में कुलपति को जानकारी दी। केंद्र की ओर से जिले के किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की कुलपति ने सराहना की। कुलपति ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत बताई। कहा कि आय वृृद्धि के लिए केंद्र में उन्नत नस्ल की मुर्गी पालन और बकरी पालन किया जाएगा। इससे पहाड़ी नस्ल की मुर्गी और बकरी में सुधार होगा।