Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Jul 2022 4:00 am IST

अपराध

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांचों आरोपी गिरफ्तार


देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। 

30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ की झोपड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।  महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। 

दुष्कर्म की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि, महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।