Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Nov 2022 11:00 am IST


जानिए अगले चार दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम ? किन जिलों में बढे़गी ठंड ?


देहरादून : आने वाले चार दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की आशंका है। इस दौरान पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्के से गहरा कोहरा छाये रहने और पहाड़ों में पाला पड़ने की आशंका है। पाले से पहाड़ों में ठंड में इजाफा हो सकता है।बुधवार को मैदान से पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। केवल उच्च हिमालयी क्षेत्र में चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में दोपहर एक बजे से ढाई बजे के बीच हल्के बादल छाये रहे, हालांकि तीन बजे बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया।नैनीताल व मसूरी में सुबह के समय सड़कों पर पाला पड़ रहा है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।इसी तरह मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।