Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Feb 2023 3:58 pm IST


Startup: 10 पैसे से शुरू किया था मछली पालन, अब करोड़ों में होती है कमाई


देश की आधी से अधिक आबादी मछली का सेवन करती हैं।  मछली में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया  जाता है। यही कारण है कि मार्केट में इसकी खूब डिमांड रहती है। वहीं अगर हमारे देश की जलवायु की बात करें तो यह मछली पालन के काफी अनुकूल भी है। आज हम आपको एक ऐसे किसान के बार में बताएंगे जिन्होंने मात्र 10 पैसे से मछली पालन शुरू किया था और आज सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
इस शख़्स का नाम है निहाल सिंह। 55 वर्षीय निहाल सिंह राजस्थान के भरतपुर से ताल्लुक रखते हैं। जब 35 वर्ष के थे  तभी उन्होंने मत्स्य पालन का व्यवसाय प्रारंभ किया था और आज  भी उनका ये कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी तेजी से तरक्की कर रहा है। निहाल सिंह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बताया जाता है कि जब उनके घर में बंटवारा हुआ तो उनके हिस्से में 5 बीघा  जमीन आई लेकिन परिवार बड़ा था। ऐसे में गुजारा करने में काफी मुश्किल हो रहा थी, तब उन्होंने  कुछ और करने का निश्चय किया। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों से चर्चा की तो उन लोगों ने उन्हें मछली पालन शुरू करने की सलाह दी। 
दोस्तों का सुझाव मानकर निहाल ने मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया जब उन्हें इस कार्य में सफलता मिलने लगी तो उन्होंने तालाब लीज पर लेकर अपने कारोबार को और ज्यादा बढ़ा लिया। उन्हें मत्स्य पालन में पहली बार में ही लगभग 6 लाख की आमदनी हुई थी। महज कुछ पैसे से शुरू किए गए इस व्यवसाय से आज  वे करोड़पति बने हुए हैं। इसी व्यापार की बदौलत उन्होंने अपनी तीन बेटियों की शादी की।   जमीन खरीद कर अपने व्यापार को और आगे बढ़ाया। निहाल सिंह के दो बेटे हैं। एक बेटा पढ़ाई पूरी कर के जॉब कर रहा है, तो दूसरा अभी पढ़ाई कर रहा है। उनकी मछलियां दिल्ली और फरीदाबाद तक में सप्लाई होती है।