Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 6:27 pm IST

राजनीति

हिमाचल विधानसभा चुनाव: AAP प्रत्‍याशियों की अंतिम लिस्‍ट जारी, यहां देखिए


नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को 10 और उम्‍मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

इससे पूर्व बुधवार देर रात आम आदमी पार्टी ने 54 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। यह लिस्‍ट आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है। इसमें पार्टी ने चार महिलाओं उम्‍मीदवारों को भी मैदान में उतारा है।