Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Nov 2022 12:00 am IST

अपराध

गुजरात : आपस में ही भिड़ गए भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान, फायरिंग में चली गयी दो की जान


गुजरात के पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई। घटना में दो की मौत हो गई। दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, झड़प के बाद जवानों के बीच फायरिंग हुई। दो जवानों की मौत हो गई है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि जवानों के बीच झड़प के कारण का पता नहीं चल सका है। 

फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मृतक जवानों के करीबियों और दूसरे गुट के जवानों से भी पूछताछ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही है।