Read in App

Surinder Singh
• Fri, 30 Apr 2021 1:55 pm IST


दून अस्पताल के कोरोना वार्ड में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने उठाए सवाल



दून अस्पताल के कोरोना वार्ड में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इसे आपदा में राजनीति का उदाहरण करार दिया है।

दरअसल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य, महानिदेशक, सीएमओ, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ ही डीएम देहरादून को बताना चाहिए कि क्या कोविड प्रोटोकॉल अब बदल गया है।  क्या अब संक्रमित मरीज के पास अब कोई भी व्यक्ति तीमारदारी के लिए जा सकता है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सत्ताधारी दल महामारी में भी लोगों की जान की परवाह किए बगैर राजनीति करने में मशगूल है।