Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Jan 2023 10:00 am IST

नेशनल

29 जनवरी को भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष, तीन दिवसीय यात्रा पर करेंगे प्रमुख बैठकें...


संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष साबा कोरोसी 29 से 31 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। 

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वो संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्राथमिकताओं पर प्रमुख बैठकें करेंगे। वहीं यात्रा के दौरान यूएनजीए अध्यक्ष नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात भी करेंगे।

आतंकवाद पर भारत के रूख और सीमा पर विवाद के मद्देनजर ये दौरान अहम माना जा रहा है।