Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 11:10 am IST


तुंगनाथ के दर्शन को निकली महिलाओं का रास्ता नहीं रोक पाया पहाड़


गोपेश्वर: तृतीय केदार तुंगनाथ के दर्शनों को घर से निकली महिलाओं का रास्ता पहाड़ भी नहीं रोक पाया। रात को भारी बारिश के चलते मलबा आने से उर्गम-कल्पेश्वर मार्ग बंद हो गया था, लेकिन, जब महिलाओं ने रास्ता बंद देखा तो बोल्डर और मलबा हटाने में जुट गई और देखते-देखते सड़क पर आवाजाही सुचारू हो गई। उर्गम घाटी की कुछ महिलाएं तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शनों के लिए तड़के निकली थी। महिलाओं को भगवान के दर्शन करने थे तो उन्होंने हर हाल में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर पहले बोल्डरों और पत्थरों को हटाया। उन्हें मलबा हटाने में जुटा देख आसपास मौजूद लोग भी उनकी मदद में लग गए। इसके बाद उन्होंने मलबा हटाकर यहां से अपने वाहन को आर-पार कराया। इसके बाद यहां पर दिनभर वाहनों की आवाजाही चालू रही।