Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Oct 2021 12:14 pm IST


एन सी सी द्वारा शहर में चलाया स्वच्छता अभियान।


उत्तरकाशी- एन सी सी के कैडेट्स द्वारा उत्तरकाशी शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़ा और प्लास्टिक् निस्तारण हेतु  नगरपालिका के सुपुर्द किया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत 3 उत्तराखण्ड बटालियन एन सी सी उत्तरकाशी के कैडेट्स द्वारा आम नागरिकों और व्यापारियों से नगर को स्वच्छ रखने की अपील की। कैडेट्स द्वारा एक जन जागरण रैली निकाली जो राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कालेज उत्तरकाशी  से शरू होकर  मैनबाजार ,काली कमली मार्केट, बस स्टेण्ड, भटवाडी रोड, कलेक्ट्रेट, बाड़ाहाट, भैरवचौक , चाणक्यपुरी होकर विद्यालय प्रांगढ़ में संम्पन हुई।