Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 16 Jan 2023 12:40 pm IST

मनोरंजन

'मैडम सर' से छोटे परदे पर फिर से वापसी कर रही हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे, दर्शकों को हंसाती हुई आएंगी नजर


टेलीविजन जगत की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शिंदे कॉमेडी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में भोली-भाली भाभी जी का किरदार निभाकर सबके दिलों पर छा गयी थीं। हालांकि, कुछ विवादों की वजह से उन्हें ये शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। दर्शक आज भी उन्हें इस शो की वजह से ही पहचानते हैं। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। कहा जा रहा है कि शिल्पा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाका करने जा रही हैं। वे करीब सात साल बाद एक बार फिर वह दर्शकों को हंसाती हुईं नजर आने वाली हैं।


एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जल्द ही सब टीवी के शो 'मैडम सर' में रौबदार अंदाज में  दिखाई देंगी। इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी। ऐसा पहली बार होगा कि शिल्पा एक पुलिसवाले की भूमिका में दिखेंगी। इस शो में शिल्पा शिंदे एसीपी नैना माथुर का किरदार निभाएंगी। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने खुद यह स्वीकार किया है कि वह जल्द ही शो में वापसी करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी इसका एलान किया है। बता दें कि इस टीवी शो के बारे में जानकारी है कि यह एक कॉमेडी एक्शन टीवी सीरीज है, जिसकी शुरुआत साल 2020 में सोनी सब पर हुई थी।