Read in App

Rajesh Sharma
• Thu, 28 Oct 2021 7:49 pm IST


भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन समारोह संपन्न


 हरिद्वार। भारत विकास परिषद भेल शाखा हरिद्वार का अधिष्ठापन समारोह स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डीएफओ नीरज शर्मा, अति विशिष्ठ अतिथि सुनील सखूजा मंडल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक, समारोह अध्यक्ष ब्रज प्रकाश गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष भाविप, अधिष्ठापन अधिकारी जोगेंद्र कुमार मोंगा, प्रांतीय महासचिव भाविप उत्तराखंड पश्चिम, विशिष्ठ अतिथि पुष्पा शर्मा पार्षद, विशिष्ठ अतिथि रजत अग्रवाल, रीजनल सचिव संपर्क भाविप शामिल रहे। सभी ने भारत माता एवं विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय महासचिव जोगेंद्र कुमार मोंगा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव राज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राम गुप्ता, महिला संयोजिका सुषमा गुप्ता एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने संस्था के द्वारा इस वित्तिय वर्ष में किये गए कार्यों से सभी को अवगत कराया एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ संस्था के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित सचिव राजकुमार शर्मा ने कार्यक्रम के सफल संचालन से सभा में उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इससे पहले सविता शर्मा, शिखा गुप्ता, अंजली शर्मा, विनीता मेहंदीरत्ता एवं सुमन भारद्वाज ने वन्दे मातरम का मधुर सामूहिक गायन प्रस्तुत किया। पूर्व प्रांतीय महासचिव राज कुमार चैहान ने भारत विकास परिषद के उद्देश्य और इसके सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला गया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष गजेंद्र रतूड़ी द्वारा संस्था के पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण अरोड़ा ने संस्था द्वारा पिछले वर्ष में किये गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। सुमन भारद्वाज ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। राजन भारद्वाज ने एक कविता एवं सद्भावना गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आदर्श पाल सिंह तोमर, सूरज प्रकाश सेठी, नरेश जेनर, वैद्य एमआर शर्मा, एसएस राणा, मनोज गोयल, अविनाश ओहरी, प्रदीप मेहंदीरत्ता, राजीव शर्मा, भागीरथ पाहवा, नंद किशोर शर्मा, राजेंद्र दत्ता, जसपाल खिल्लन, संजीव अरोड़ा, आशुतोष शर्मा, राजन भारद्वाज आदि शामिल रहे।